नवरात्र आरम्भ होने को है ऐसे में चारो तरफ उत्साह का वातावरण देखने मिलता है । इन दिनों में लड़कियां ट्रेडिशनल कपड़े पहनना ही पसंद करती हैं। हर बार की तरह इस बार भी गरबा-डांडिया फेस्टिवल का आयोजन धूमधाम से होगा जो मुख्य रूप से गुजरात का लोकप्रिय नृत्य है लेकिन अब यह लगभग हर स्टेट में सेलिब्रेट किया जाने लगा है।
वैसे तो गरबा व डांडिया की ट्रडीशनल ड्रैस कलरफुल मिरर वर्क वाला लहंगा चोली व लड़के की ड्रैस अंगरखा कुर्ते के साथ धोती होती है लेकिन अगर आप माडर्न लुक कैरी करना चाहते हैं बॉलीवुड स्टार्स की तरह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसिज ट्राई कर सकते हैं। लड़कियों को बॉलीवुड दीवाज की ड्रेसिंग स्टाइल से बहुत सारे लेटेस्ट टिप्स मिल जाएंगे।
इस दौरान आप क्रॉप कुर्ती के साथ धोती सलवार पहनें इसके साथ आप लांग जेकेट वियर कर सकती है। इसके साथ ही ड्रेपड साड़ी भी ट्राई कर सकती है। और आप लाइट वेट लहंगा भी वियर कर सकती है।इतना ही नहीं मौसम को देखते हुए आप लाइट वेटिंड लहंगा भी गरबा -डांडिया फेस्टिवल के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ इंडो-वेस्टर्न स्टाइल,अंगरखा कुर्ता और धोती,इंडो-वेस्टर्न साड़ी ,
क्रॉप-टॉप के साथ लाइट वेट लहंगा पहन कर अपनी गरबा नाईट को और अट्रेक्टिव बना सकती हैं।
वेब डेस्क IBC24