Ganga Mai ki Betiyan: सियासत के मंच पर होगी सास-बहु की अनदेखी जंग! क्या यह अनचाहा पोस्टर मिटाएगा दिलों की दूरियां या भड़काएगा नफरत की आग?

Ads

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' की कहानी में एक धमाकेदार मोड़ आने वाला है, क्योंकि सिद्धू, स्नेहा और दुर्गावती के बीच बढ़ते विवाद को मिटाने की एक अनोखी तरकीब सोचता है...

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 02:33 PM IST

Ganga Mai ki Betiyan 29th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

HIGHLIGHTS
  • क्या सिद्धू की नई तरकीब होगी कामयाब?
  • मिटेगी कड़वाहट या आएगा नया तूफ़ान!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की कहानी में एक धमाकेदार मोड़ आने वाला है, क्योंकि सिद्धू, स्नेहा और दुर्गावती के बीच बढ़ते विवाद को मिटाने की एक अनोखी तरकीब सोचता है। माँ और पत्नी के बीच बढ़ते क्लेश को देखकर, सिद्धू उन्हें एक साथ लाने के लिए बेहद चौंकाने वाली योजना बनाता है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू ने निकाली नई तरकीब!

आगामी एपिसोड की शुरुआत, सिद्धू दुर्गावती के नए चुनावी कैंपेन की घोषणा करता है। जब सब लोग वहाँ एकत्रित होते हैं, सिद्धू गर्व के साथ एक बड़ी स्क्रीन पर अभियान का पोस्टर लॉन्च करता है। मगर कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तब आता है जिसे देख पूरा परिवार स्तब्ध रह जाता है, क्योंकि उस पोस्टर पर दुर्गावती के साथ-साथ स्नेहा की तस्वीर भी छपी होती है।

आगबबूला हुई दुर्गावती!

पोस्टर देखते ही दुर्गावती के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है और वह तुरंत सिद्धू से सवाल करती है कि उसने यह कौन सा नया ड्रामा शुरू किया है? साथ ही वह इस बात से आगबबूला हो जाती है कि सिद्धू ने बिना उसकी अनुमति के, स्नेहा की तस्वीर उसके चुनावी अभियान में शामिल कर दी।

Ganga Mai ki Betiyan 29th June 2026 written update: दुर्गावती ने पूछा अहम सवाल!

सिद्धू शांतिपूर्वक अपनी माँ को समझाता है और कहता है कि वह उस पर विश्वास रखें। उसका कहना है कि यह चुनावी अभियान, उनकी पब्लिक इमेज पूरी तरह बदल देगा और लोग उनका एक अलग रूप देख पाएंगे। मगर दुर्गावती गुस्से में एक महत्वपूर्ण सवाल पूछ बैठती है कि क्या स्नेहा इस अभियान में शामिल होने के लिए राज़ी है ? दुर्गावती स्पष्ट कर देती है कि स्नेहा की मर्ज़ी के बिना उसकी तस्वीर अभियान में कभी इस्तेमाल नहीं होगी।

इसी दौरान स्नेहा घर वापस लौटती है और बड़े कैंपेन पोस्टर पर दुर्गावती के साथ अपनी तस्वीर देखा हैरान रह जाती है। वह शॉकेड होकर सिद्धू की ओर देखती है और घर का हर सदस्य उसके जवाब के लिए, उत्सुकता से उसकी ओर देखने लगता है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या सिद्धू की अनोखी तरकीब आख़िरकार स्नेहा और दुर्गावती के बीच की दूरी को कम कर पाएगी? या फिर यह अनचाहा कैंपेन दोनों की रिश्तों में ग़लतफहमी की एक नई दीवार खड़ी कर देगा?

इन्हें भी पढ़ें:

क्या सिद्धू ने सच में बिना पूछे स्नेहा को दुर्गावती की चुनावी कैंपेन का चेहरा बना दिया?

हाँ! सिद्धू ने अचानक बड़ा ऐलान करते हुए पोस्टर पर स्नेहा और दुर्गावती की तस्वीर साथ लगाई, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

दुर्गावती की प्रतिक्रिया क्या थी जब उसने पोस्टर पर स्नेहा की फोटो देखी?

दुर्गावती बेहद गुस्से में आ गई और सिद्धू से सवाल किया कि उसने यह नया ड्रामा क्यों शुरू किया, लेकिन उसने साफ कहा कि स्नेहा की सहमति के बिना वह कुछ नहीं करेगी।

स्नेहा की क्या प्रतिक्रिया रही जब उसे अपना पोस्टर दिखाया गया?

स्नेहा घर लौटते ही पोस्टर देखकर हैरान रह गई और सिद्धू की तरफ देखकर सस्पेंस भरी नजरों से खड़ी हो गई।

क्या सिद्धू का यह प्लान स्नेहा और दुर्गावती के रिश्ते को सुधारने में कामयाब होगा?

यह अभी बड़ा सस्पेंस है! सिद्धू का कहना है कि यह कैंपेन उनकी इमेज बदल देगा, लेकिन क्या दोनों महिलाएं इस पर सहमत होंगी या नया टकराव होगा?