Noida High Rise Society Fire Accident : Image Source : X
नोएडा : Noida High Rise Society Fire Accident : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर नोएडा जिले के सेक्टर-119 स्थित ‘द अरण्य सोसाइटी’ में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक हाईराइज सोसाइटी के टावर की ऊपरी मंजिलों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।
AC Blast The Aranya Society Sector 119 मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सोसाइटी में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक फ्लैट में एसी फटने के कारण यह आग लगी, जिसने देखते ही देखते 21वें और 22वें फ्लोर के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
चीफ फायर ऑफिसर और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं। राहत की बात यह है कि हादसे के समय कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा नहीं था और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा की इस आग की घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फौरन मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहने और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। दमकल विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं ताकि लपटें और ऊपर की मंजिलों तक न फैल सकें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के लिहाज से पूरे टावर को खाली करा लिया गया है।
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसायटी में 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के तीन फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत-बचाव कार्य जारी।#Noida #Fire #Breaking #UttarPradesh #News #Viral @PoliceNoida pic.twitter.com/FDsbU9MDRW
— Sandesh Vatak News (@Sandeshvataksv) June 29, 2026