प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 01:58 PM IST

विक्टोरिया (सेशेल्स), 29 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

सेशेल्स के पीस पार्क में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा स्थापित है, जो वहां उनकी विरासत के प्रति गहरे सम्मान को दिखाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्क का दौरा करके वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कुछ बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान एक कलाकार द्वारा प्रस्तुत गायन कार्यक्रम को भी देखा।

पार्क में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने अपने हाथों से छोटे-छोटे भारतीय ध्वज लहराकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

श्री नवशक्ति विनायगर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री पीस पार्क पहुंचे।

प्रधानमंत्री शनिवार को सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

भारत और सेशेल्स इस समय अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किया।

भाषा

प्रचेता संतोष

संतोष

संतोष