पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में दो अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए

Ads

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में दो अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 12:18 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:18 PM IST

पेशावर, 18 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दो अलग-अलग सुरक्षा अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों समेत 10 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार, ये अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच चलाए गए।

सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया। इस दौरान हुई भीषण गोलीबारी में टीटीपी से जुड़े छह आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना टीटीपी के आतंकवादियों को ‘फितना अल-खवारिज’ कहती है।

आईएसपीआर ने बताया कि हंगू जिले में एक अलग अभियान में चार अन्य आतंकवादी मारे गए।

उसने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आईएसपीआर के अनुसार, ये आतंकवादी इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

इलाके में छिपे अन्य आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच, प्रांत में सेना के एक काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान सेना के छह जवान मारे गए।

आईएसपीआर ने बताया कि काफिले को आईईडी से निशाना बनाया गया।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन