संदिग्ध मादक पदार्थ लदी तीन और नौका पर हुए हमलों में 11 लोग मारे गए: अमेरिकी सेना

Ads

संदिग्ध मादक पदार्थ लदी तीन और नौका पर हुए हमलों में 11 लोग मारे गए: अमेरिकी सेना

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 11:49 PM IST

वाशिंगटन, 17 फरवरी (एपी) लातिन अमेरिकी जलक्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सेना ने तीन नौका पर हमले किए, जिसमें 11 लोग मारे गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह ट्रंप प्रशासन के महीनों से जारी अभियान के सबसे घातक दिनों में से एक था।

अमेरिका में सोमवार को की गई इस कार्रवाई के साथ ही सितंबर की शुरुआत से छोटे नौकाओं में ‘नारकोटेररिस्ट’ कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू किए जाने के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 145 हो गई है।

एपी

यासिर रंजन

रंजन

रंजन