इस्लामाबाद, 24 दिसंबर (भाषा) । पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 111 मरीजों की मौत हो गई जो नवंबर में आई संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान सर्वाधिक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- यूके से प्रदेश की राजधानी आए 19 लोगों को किया होम आइसोलेट, 25 नवंब…
मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,65,070 हो गए हैं। अब तक संक्रमण के शिकार हुए कुल 9,668 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 111 मरीजों की मौत हो गई जो महामारी की दूसरी लहर में हुई मौत की सर्वाधिक संख्या है।”
ये भी पढ़ें- विधानसभा में गरमाया पोलावरम बांध का मुद्दा, मंत्री रविंद्र चौबे बोल…
पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 के 4,17,134 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,361 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस समय 38,268 मरीज उपचाराधीन हैं।