इजराइल के ताजा हमलों में पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोगों की मौत

इजराइल के ताजा हमलों में पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोगों की मौत

इजराइल के ताजा हमलों में पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोगों की मौत
Modified Date: July 15, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: July 15, 2026 10:14 pm IST

दीर अल-बलाह, 15 जुलाई (एपी) गाजा पर पिछले दो दिन में हुए इजराइली हमलों में पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हमास के साथ महीनों पहले हुए संघर्षविराम के बावजूद गाजा पर हमले जारी हैं।

अल-अक्सा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुए हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी गाजा के घनी आबादी वाले जबालिया शरणार्थी शिविर के नजदीक एक पुलिस थाने पर हुए हवाई हमले में एक महिला और छह पुलिस अधिकारी मारे गए।

नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि खान यूनिस में एक टेंट शिविर पर हुई बमबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, इजराइली सेना ने दक्षिणी शहर रफाह के बाहर मुवासी इलाके में एक बच्चे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इजराइली सेना ने मध्य और दक्षिणी गाजा में हुए हमलों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। जबालिया में हुए हमले के बारे में एक बयान में उसने दावा किया कि मारे गए चार पुलिस अधिकारी हमास के चरमपंथी थे। हालांकि, उसने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में