नेपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक भारतीय समेत छह लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक भारतीय समेत छह लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक भारतीय समेत छह लोग गिरफ्तार
Modified Date: July 15, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: July 15, 2026 10:14 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 जुलाई (भाषा) नेपाल में नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बुधवार को एक भारतीय नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक-एक हजार रुपये के नकली नेपाली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल राशि 6,22,000 नेपाली रुपये है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर लुंबिनी प्रांत के बुटवल शहर में की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुटवल में एक मकान पर छापा मारा और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बासु मित्र आनंद (49) के साथ-साथ नेपाल के रहने वाले पांच अन्य नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट छापने वाली मशीनें, एक फोटोकॉपी मशीन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, कागजों का पैकेट, एक लेमिनेशन मशीन, कुछ रसायन, प्लास्टिक का पेपर रोल, नोट काटने की मशीन और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और नकली नोटों के खिलाफ बने कानून के तहत सभी छह लोगों को न्यायिक हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में