एक और बड़ा हादसा.. यात्रियों से भरी वैन नदी में गिरी, 17 की मौत, कई लोग लापता
एक और बड़ा हादसा.. यात्रियों से भरी वैन नदी में गिरी, 17 की मौत, कई लोग लापता
इस्लामाबाद, (भाषा) पाकिस्तान के पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक वैन नदी में जा गिरी जिससे कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई।
Read More News: सबको फ्री मिलेगा टीका! देखना होगा कि राज्य इस नई गाइडलाइन का कैसे करते हैं पालन
डॉन अखबार की खबर में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वैन चिलास शहर से रावलपिंडी जा रही थी। लेकिन कोहिस्तान जिले के पानिबा इलाके में एक घुमावदार मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे यह वैन सिंधु नदी में जा गिरी।
Read More News: मेल-मुलाकात और अटकलों की सियासत! आखिर मध्यप्रदेश में क्या चल रहा है परदे के पीछे?
पुलिस ने बताया कि यह निजी वैन एक परिवार ने किराये पर ली थी। इसमें चालक सहित 17 लोग थे। नदी में गिरने के बाद वैन डूब गई और हादसे में 17 लोग मारे गए।
पुलिस के अनुसार, बचाव दल ने लापता यात्रियों को खोजने का प्रयास किया लेकिन लगातार बारिश और नदी गहरी होने की वजह से वे नाकाम रहे।
Read More News: बेटे की हसरत में बाप बना हैवान, चीख पड़ी मां जब तीन माह की मासूम बेटी को देखा दर्द से तड़पते, जानिए पूरा मामला

Facebook


