उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल
Modified Date: October 25, 2025 / 08:14 pm IST
Published Date: October 25, 2025 8:14 pm IST

मैक्सटन (अमेरिका), 25 अक्टूबर (एपी) दक्षिण-पूर्वी उत्तरी कैरोलिना में एक सप्ताहांत पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शेरिफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रॉबसन काउंटी शेरिफ बर्निस विल्किंस के कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि 13 व्यक्तियों को गोली मारी गई।

उन्होंने शनिवार को बताया कि हत्या जांचकर्ता और अन्य लोग मैक्सटन के बाहर एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस पार्टी स्थल पर पहुंचे। यह स्थान दक्षिण कैरोलिना सीमा के पास रैले से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “समुदाय के लिए वर्तमान में कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह एक अलग घटना प्रतीत होती है।”

विल्किंस के कार्यालय ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही 150 से अधिक लोग वहां से भाग गए थे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति घटना के बारे में जानकारी रखता हो या जो घटनास्थल पर मौजूद हो, वह शेरिफ के जांचकर्ताओं से संपर्क करे।

गोलीबारी के बारे में ज़्यादा जानकारी, जिसमें मरने वालों या घायलों के नाम भी शामिल हैं, शनिवार को तुरंत जारी नहीं की गई। किसी गिरफ़्तारी की घोषणा भी नहीं की गई।

एपी प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में