चीन में कोयला खदान में पानी भरने से 21 खनिक फंसे

Ads

चीन में कोयला खदान में पानी भरने से 21 खनिक फंसे

  •  
  • Publish Date - April 11, 2021 / 04:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

बीजिंग, 11 अप्रैल (एपी) चीन के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक कोयला खदान में बाढ़ का पानी भरने से 21 खनिक फंस गए।

शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि शिंजियांग क्षेत्र की हुतुबी काउंटी स्थित खदान में शनिवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर पानी भर गया, जिससे वहां काम कर रहे खनिक फंस गए।

बचावकर्ता इन खनिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और आठ लोगों को बचा लिया गया है।

चीन की खदानों में सुरक्षा के अभाव के कारण विस्फोट और गैस लीक की घटनाएं भी अकसर होती रहती हैं।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल