ईरान की नाकेबंदी शुरू होने के बाद से 23 जहाजों को वापस भेज दिया गया: अमेरिका

Ads

ईरान की नाकेबंदी शुरू होने के बाद से 23 जहाजों को वापस भेज दिया गया: अमेरिका

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 08:05 PM IST

वाशिंगटन, 18 अप्रैल (एपी) अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने के बाद से उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट 23 जहाजों को वापस लौटने के लिए मजबूर किया है।

सेंट्रल कमांड ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों के खिलाफ अमेरिकी सेना की नाकेबंदी अब भी जारी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नाकेबंदी 13 अप्रैल को शुरू हुई थी। लगातार नाकेबंदी के जवाब में, ईरान ने जलडमरूमध्य से आवागमन पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है।

एपी

देवेंद्र अविनाश

अविनाश