अमेरिका के नेवाडा में 5.5 तीव्रता का भूकंप

अमेरिका के नेवाडा में 5.5 तीव्रता का भूकंप

अमेरिका के नेवाडा में 5.5 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 13, 2020 1:34 pm IST

मिना, 13 नवंबर (एपी) अमेरिका के नेवाडा शहर में शुक्रवार तड़के 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए।

देश के भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि भूकंप रात करीब 1 बजकर 13 मिनट पर आया। यह मिना के लगभग 34 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में छह किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

पश्चिमी नेवाडा और कैलिफोर्निया के सिएरा पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों ने भी भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही।

इसमें किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

एपी जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में