होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले पर पुल या बिजली संयंत्र तबाह करेगा अमेरिका : ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले पर पुल या बिजली संयंत्र तबाह करेगा अमेरिका : ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले पर पुल या बिजली संयंत्र तबाह करेगा अमेरिका : ट्रंप
Modified Date: July 22, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: July 22, 2026 6:58 pm IST

दुबई, 22 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका हर बार उसके एक पुल या बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी गई अपनी इस चेतावनी में ईरानी हमलों के जवाब में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अपनी पुरानी धमकियों को फिर से दोहराया।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों पक्षों की ओर से हमले तेज हो गए हैं, जिससे युद्ध समाप्त करने का एक अंतरिम समझौता पूरी तरह से टूट गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘अब से, इस्लामी गणराज्य ईरान जब भी होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से निशाना साधेगा, अमेरिका उसके एक पुल या बिजली संयंत्र पर बमबारी करेगा और उसे नष्ट कर देगा।’’

एपी सुरेश

सुरेश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में