इथियोपिया में भूस्खलन के कारण 50 लोगों की मौत, 125 लापता
इथियोपिया में भूस्खलन के कारण 50 लोगों की मौत, 125 लापता
अदीस अबाबा (इथियोपिया), 12 मार्च (एपी) दक्षिणी इथियोपिया के तीन जिलों में एक सप्ताह तक हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 125 लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गामो जोन के आपदा प्रतिक्रिया निदेशक मेसफिन मनुका के अनुसार, भूस्खलन गामो जोन में हुआ और तीन जिले गाचो बाबा, कम्बा और बोंके प्रभावित हुए।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को कीचड़ से जिंदा बाहर निकाला गया।
गाचो बाबा जिले के संचार प्रमुख अबेबे अगेना ने बताया कि मरने वालों में से ज्यादातर के शव कीचड़ में दबे हुए पाये गये। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूस्खलन से कितने मकान प्रभावित हुए हैं।
एपी
देवेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


