Earthquake in Greece/ Image Credit: IBC24 File
Earthquake in Greece: ग्रीस। ग्रीस के क्रेते द्वीप के पास आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंपआया। भूकंप इतना जोरदार था की इसके झटके मिश्र तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता मापी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी तट से लगभग 50 किलोमीटर दूर केंद्र था। फिलहाल, भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत की खबर सामने नहीं आई है।