HIGHLIGHTS
- गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान ढहा
- दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल
- रेस्क्यू ऑपरेशन चला करीब सात घंटे
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपात बचाव सेवा ‘खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू’ 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि यह घटना मर्दान जिले की अराम कॉलोनी में हुई और विस्फोट से दो मंजिला मकान ढह गया।
Read More: MP Constable Recruitment Scam : पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
फैजी ने बताया, “इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।’’ उन्होंने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
Read More: Bihar Election 2025: बिहार में NDA ने तय किया सीट बंटवारे का फॉर्मूला! जानें कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेगी BJP-JDU और चिराग की पार्टी
मर्दन के उपायुक्त अजमतुल्ला वजीर, जिला आपात अधिकारी सैयद शोएब मंसूर और सहायक आयुक्त जुनैद खालिद घटनास्थल पर मौजूद थे तथा उन्होंने पूरे अभियान की निगरानी की। मृतकों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने सहित सात घंटे में अभियान पूरा हो गया।
मर्दान गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कितने लोगों की मौत हुई?
मर्दान गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई और दो लड़कियां घायल हो गईं।
मर्दान में गैस सिलेंडर विस्फोट कहां हुआ?
गैस सिलेंडर विस्फोट अराम कॉलोनी, मर्दान जिले में एक दो मंजिला मकान में हुआ।
मर्दान सिलेंडर ब्लास्ट में राहत कार्य कितना समय चला?
मर्दान सिलेंडर ब्लास्ट रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला, जिसमें मलबे से शव और घायलों को निकाला गया।