तोक्यो के इलाके में 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Ads

तोक्यो के इलाके में 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका, सुनामी का कोई खतरा नहीं

  •  
  • Publish Date - October 7, 2021 / 08:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

तोक्यो, सात अक्टूबर (एपी) तोक्यो के इलाके में बृहस्पतिवार रात को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.1 मापी गयी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था।

भूकंप से इमारतें हिल गयीं लेकिन जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

एपी वैभव माधव

माधव