नई दिल्ली। France violence मंगलवार को पेरिस उपनगर में पुलिस गोलीबारी में एक किशोर की मौत के बाद स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण फ्रांसीसी कैरेबियाई क्षेत्रों में तनाव फैल गया है। यहां लोगों में इतना आक्रोश देखने को मिला है कि लोग इमारतों और दुकानों को आग के हवाले कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस छोड़े हैं। इस मामले में 875 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस झड़प में 200 से पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
France violence लूटपाट, आगजनी और गोलीबारी के साथ, पेरिस और उसके उपनगर गुरुवार को 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद हिंसा की एक नई घटना से त्रस्त हो गया। मृतक किशोर की पहचान नाल के रूप में हुई है। दरअसल, पेरिस के उपनगर नैनटेरे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से इसे रोका गया था। वहीं, जिस अधिकारी पर गोली चलाने का आरोप है उसे जेल ले जाया गया।
Read More: मंगल गोचर से बदलेगा इन चार राशि वालों का भाग्य, आज से होगी पैसों की बारिश
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उपनगर क्लिची-सूस-बोइस के सिटी हॉल में आग लगा दी और ऑबर्विलियर्स में एक बस डिपो को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पेरिस के कई इलाकों में लोगों के समूहों ने सुरक्षा बलों पर पटाखे फेंके।
मृतक लड़के की मां के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वो अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हाथों में मशाल लेकर निकली हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हैं। सभी नाहेल को न्याय दिलाने के लिए नारे लगा रहे हैं। कई वीडियो में नाहेल की मां रोती हुई भी नजर आईं। उन्होंने बताया कि मौत वाले दिन उनकी अपने बेटे से क्या बातचीत हुई थी।
‼️Moscow, Russia?
Ohh no my friends, this is Paris, France. Where 'freedom' fighters try to take the capital from Macron the dictator. pic.twitter.com/1FiEsLpfM0
— Spetsnaℤ 007 🇷🇺 (@Alex_Oloyede2) June 29, 2023