BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

यूएसएआईडी के 90 प्रतिशत विदेशी सहायता अनुबंधों में कटौती की जा रही: ट्रंप प्रशासन

यूएसएआईडी के 90 प्रतिशत विदेशी सहायता अनुबंधों में कटौती की जा रही: ट्रंप प्रशासन

यूएसएआईडी के 90 प्रतिशत विदेशी सहायता अनुबंधों में कटौती की जा रही: ट्रंप प्रशासन
Bhasha
Published: 27 Feb 2025 | 9:12 amModified: 27 Feb 2025 | 9:12 am

वाशिंगटन, 27 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बुधवार को कहा कि वह ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के 90 से अधिक विदेशी सहायता अनुबंधों को समाप्त कर रहा है और दुनिया भर में कुल 60 अरब डॉलर की अमेरिकी सहायता को बंद कर रहा है।

प्रशासन द्वारा की गई इस कटौती के बाद यूएसएआईडी की कुछ ही परियोजनाएं बचेंगी।

ट्रंप प्रशासन ने एक आंतरिक ज्ञापन तथा बुधवार को एक संघीय मुकदमे में दाखिल दस्तावेजों में अपनी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस ज्ञापन की प्रति ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पास भी है।

इस कदम से संकेत मिलता है कि प्रशासन विदेशों में विकास के लिए अमेरिकी सहायता से पीछे हट रहा है तथा यह अमेरिका की दशकों पुरानी इस नीति से भी पीछे हटने की ओर इशारा करता है कि विदेशी सहायता अन्य देशों और अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर करके तथा गठबंधन बनाकर अमेरिकी हितों में मदद करती है।

गैर-लाभकारी संगठनों के वकीलों ने यूएसएआईडी अधिकारी द्वारा सोमवार को कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल का हवाला देते हुए लिखा, ‘‘अभी और भी कई अनुबंध समाप्त होने वाले हैं इसलिए तैयार रहें।’’

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अनुबंधों को समाप्त किए जाने की समीक्षा की है।

ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह 54 अरब डॉलर की कटौती के लिए 6,200 बहुवर्षीय यूएसएआईडी अनुबंधों में से 5,800 को समाप्त करेगा। इसके अलावा 4.4 अरब डॉलर की कटौती के लिए विदेश मंत्रालय के 9,100 अनुदानों में से 4,100 को समाप्त किया जा रहा है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: यूएसएआईडी के 90 प्रतिशत विदेशी सहायता अनुबंधों में कटौती की जा रही: ट्रंप प्रशासन

People also search for:TrumpU.S.U.S. Trump USAIDUSAID

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm