Adrienne Reu: लड़की ने पहनी 82 हजार की मिनी स्कर्ट, अब उठने-बैठने में भी हो रही दिक्कत, फैशन देख भड़के ट्रोलर्स ने कही ये बात

Adrienne Reu video viral: आजकल के दौर में हर कोई स्मार्ट दिखना चाहता है। सबसे अलग दिखना चाहता है। सबसे हटकर दिखने की चाहत ...

Adrienne Reu: लड़की ने पहनी 82 हजार की मिनी स्कर्ट, अब उठने-बैठने में भी हो रही दिक्कत, फैशन देख भड़के ट्रोलर्स ने कही ये बात

Adrienne Reu video viral

Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 11, 2022 12:10 am IST

Adrienne Reu video viral: आजकल के दौर में हर कोई स्मार्ट दिखना चाहता है। सबसे अलग दिखना चाहता है। सबसे हटकर दिखने की चाहत में कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जो मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मामले तेजी से वायरल होने लगते हैं। लोग मजे लेकर इस तरह के पोस्ट और वीडियो देखते रहते हैं। जमकर मजा लेते हैं। वहीं कुछ लोगों को बुरा लगता है, तो वे ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही किया है एक लड़की ने। अमेरिका की रहने वाली एड्रिएन रेउ ने इटली के एक बड़े ब्रांड की एक माइक्रो मिनी स्कर्ट खरीदी जिसे पहनने के बाद वो ना तो ठीक से चल पा रही थीं और ना ही बैठ पा रही थीं।

read more : ‘वो बेटी को खेत में ले गया, कपड़े उतारे और…, परिजन ने सुनाई खौफनाक दास्तां, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह

इस विडियो में रेउ स्कर्ट में काफी खुश दिखाई दीं। लेकिन इसके बाद टिकटॉक पर पोस्ट किए गए एक और वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वो इस स्कर्ट को पाकर बहुत उत्साहित नहीं हुईं। इस विडियो में सबसे पहले उन्होंने कहा, ”अगर मैं इसे पोस्ट करूं तो क्या ब्रैंड डीजल मुझसे नफरत करेगा?” एड्रिएन ने विडियो में आगे कहा, ”मैं इसकी पैकेजिंग और मटीरियल से काफी निराश हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि एक हजार डॉलर की चीज किसी अच्छी पैकेजिंग में मेरे पास डिलीवर होगी। लेकिन उसे बेढंगेपन से एक डिब्बे में भरकर भेजा गया था।”

read more : देवर ने फिरौती में मांगी भाभी! त्रिकोणीय प्रेम कहानी सुनकर हैरान रह जाएंगे आप, यकीन न हो तो पढ़िए ये खबर 

Adrienne Reu video viral: इस मिनी स्कर्ट की कीमत एक हजार डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 82 हजार है। रेउ खुद एक फैशन और स्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं। वो टिकटॉक पर विडियो भी बनाती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या भी तगड़ी है। उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक विडियो शेयर किया जिसमें वो इटली के एक ब्रैंड डीजल के एक पार्सल को खोलती दिखाई दीं। इस पैकेट के अंदर एक माइक्रो मिनी स्कर्ट थी जिसकी कीमत करीब 82 हजार रुपये थी। इस स्कर्ट को भूरे रंग के लेदर से बनाया गया था और उस पर ब्रांड के पहले लेटर ‘डी’ का मोनोग्राम भी था। एड्रिएन ने अलग-अलग आउटफिट्स के साथ स्कर्ट को स्टाइल करते हुए टिकटॉक विडियो बनाया जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


लेखक के बारे में