अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल में अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल में अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल में अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया
Modified Date: March 17, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: March 17, 2026 12:53 am IST

काबुल, 16 मार्च (एपी) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। हवाई हमलों में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए।

पड़ोसी देशों के बीच वर्षों में सबसे घातक लड़ाई तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने ‘एक्स’ पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में