सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथियों ने 20 लोगों की हत्या की

Ads

सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथियों ने 20 लोगों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - September 3, 2022 / 05:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मोगादिशु (सोमालिया), तीन सितंबर (एपी) चरमपंथी समूह अल-शबाब ने शनिवार सुबह हिरन क्षेत्र में कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी और सात वाहनों को जला दिया। सोमाली मीडिया और निवासियों ने यह जानकारी दी।

निवासियों ने कहा कि हमला अलकायदा से जुड़े समूह के खिलाफ स्थानीय लामबंदी के विरोध में किया गया है।

निवासी हसन अब्दुल्ल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर बताया, ‘‘पीड़ित चालक और यात्री थे जो बेलेटवेने से महास तक खाद्य सामान ले जा रहे थे और यात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले भोजन और वाहनों को ले जाने वाले कुल सात ट्रकों को आग लगा दी गई।’’

अल-शबाब ने हमले की पुष्टि की और स्थानीय रूप से जुटाए गए 20 मिलिशिया सदस्यों के मारे जाने का दावा किया।

सोमाली सरकार ने इस ‘‘बर्बर’’ हमले की निंदा की है और मध्य और दक्षिणी सोमालिया के महत्वपूर्ण हिस्सों पर कब्जा करने वाले चरमपंथी समूह के खिलाफ स्थानीय लामबंदी के लिए अपना समर्थन दोहराया है।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश