ईरान की सभी 11 पनडुब्बियां ‘नष्ट हो चुकी हैं’: हेगसेथ

ईरान की सभी 11 पनडुब्बियां 'नष्ट हो चुकी हैं': हेगसेथ

ईरान की सभी 11 पनडुब्बियां ‘नष्ट हो चुकी हैं’: हेगसेथ
Modified Date: March 19, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:22 pm IST

वाशिंगटन, 19 मार्च (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान का ‘‘सतही बेड़ा अब कोई मायने नहीं रखता’’ और ‘‘उनकी पनडुब्बियां अब नष्ट हो चुकी हैं।’’

हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास कभी 11 से अधिक पनडुब्बियों का बेड़ा था और अब उसके पास पनडुब्बियां समाप्त हो चुकी हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री द्वारा संदर्भित पनडुब्बियों को फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए तैयार किया गया है।

हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने ईरान युद्ध में मारे गए सैन्य कर्मियों के परिवारों से कहा था कि अमेरिकी सेना ‘‘इसे खत्म कर देगी।’’

उन्होंने कहा कि सैन्य कर्मियों के परिवारों ने उनसे कहा था कि वे चाहते हैं कि अमेरिकी सेना ‘‘इस काम को पूरा करे। उनके बलिदान का सम्मान करे। डगमगाए नहीं। काम पूरा होने तक रुके नहीं।’’

हेगसेथ ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के साथ-साथ मेरी प्रतिक्रिया भी सरल थी: निश्चित रूप से हम इसे पूरा करेंगे। हम उनके बलिदान का सम्मान करेंगे। उनका बलिदान हमारे संकल्प को और भी मजबूत बनाता है।’’

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में