अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Ads

अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

स्टॉकहोम, आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।

ग्लक को यह पुरस्कार उनकी ‘‘शानदार काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है, जो सादगी भरी सुंदरता के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक बनाती है।’’

एपी नेत्रपाल उमा

उमा