ट्रंप ने अमेरिका-डेनमार्क-ग्रीनलैंड समझौते पर हस्ताक्षर किए

Ads

ट्रंप ने अमेरिका-डेनमार्क-ग्रीनलैंड समझौते पर हस्ताक्षर किए

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 11:09 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 11:09 PM IST

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप की बार-बार की गई अपीलों को लेकर बढ़े तनाव को कम करने की दिशा में भी एक कदम माना जा रहा है।

मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इस समझौते पर हस्ताक्षर ऐसे समय हुए हैं, जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने और इसके बावजूद द्वीप को डेनमार्क के नियंत्रण में बनाए रखने संबंधी समझौते की घोषणा की थी। हस्ताक्षर से पहले दोनों सरकारों ने इस समझौते के बारे में बहुत कम जानकारी साझा की थी।

समझौते पर हस्ताक्षर से पहले ट्रंप ने कहा, ‘‘यह यूरोप, अमेरिका और सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। और ग्रीनलैंड के लिए यह अद्भुत होगा।’’

कई महीनों से ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की इच्छा जताते रहे हैं और अपने नाटो सहयोगी देश डेनमार्क से इस स्वायत्त क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने की धमकियां भी देते रहे हैं।

एपी खारी वैभव

वैभव