दुबई में मिसाइल के आने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया गया

Ads

दुबई में मिसाइल के आने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया गया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 07:19 PM IST

दुबई, 26 जून (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया।

स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे के तुरंत बाद जारी की गई इस चेतावनी का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका।

ओमान के तट के पास बृहस्पतिवार को एक टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए ईरान पर शक जताया जा रहा है।

ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को लेकर इस क्षेत्र और अमेरिका को लगातार चुनौती दे रहा है, जबकि ईरान युद्ध को लेकर अभी एक अंतरिम समझौता जारी है।

कुछ मिनटों बाद अधिकारियों ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए ‘ऑल क्लियर’ (खतरा टल जाना) का संकेत दे दिया।

‘एपी’ की खबर के अनुसार, दुबई की तरफ मिसाइल के आने के अलर्ट के बाद अधिकारियों ने लोगों से ‘पिछले अलर्ट को नजरअंदाज’ करने के लिए कहा।

एपी

संतोष नरेश

नरेश