भारत को राफेल मिलते ही पाकिस्तान के बदले सुर, कहा हम किसी हथियार की रेस में शामिल नही

भारत को राफेल मिलते ही पाकिस्तान के बदले सुर, कहा हम किसी हथियार की रेस में शामिल नही

भारत को राफेल मिलते ही पाकिस्तान के बदले सुर, कहा हम किसी हथियार की रेस में शामिल नही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 11, 2019 2:53 am IST

नईदिल्ली। भारतीय वायुसेना को लड़ाकू विमान राफेल मिलने के साथ ही पाकिस्तान हथियारों की रेस से बाहर हो गया है। गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने राफेल से नहीं डरने की बात कही। प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘हम इसपर पहले भी बात कर चुके हैं। हमारा रुख वही है, पाकिस्तान किसी हथियार की रेस में शामिल होने को तैयार नहीं है। हमारी सरकार का फोकस डिवेलपमेंट, एजुकेशन, हेल्थ आदि पर है।’

यह भी पढ़ें — एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर प्रदेश के वकील आज हड़ताल पर, मनाएंगे प्रतिवाद दिवस

फैसल ने आगे कहा, ‘हम सारी दुनिया को कहते हैं कि इस इलाके को हथियारों की रेस में न धकेलें। अगर कहीं जरूरत पड़ी तो हम अपनी रक्षा करना जानते हैं, चाहे वह राफेल हो या कोई भी हो।’ फैसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर कई तरह के आरोप भी लगाए। इन बयानों में पाकिस्तान की झल्लाहट साफ दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें — राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से गोदा

करतारपुर साहिब गलियारे से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलियारे के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को औपचारिक तौर से निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गलियारे का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है और यह तय समय पर पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन उसी तारीख को होगा जिसका वादा प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया था।

यह भी पढ़ें — कूरियर कंपनी के डिलीवरी बॉय इस प्रकार लगा रहे ​थे कंपनी और ग्राहकों को चूना, 24 लाख के आईफोन सहित 3 गिरफ्तार

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/yA0NTHYhqTw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com