Pak Army Chief Asif Munir: “पाक आर्मी चीफ मुनीर ने दिया था पहलगाम में हमले का आदेश”.. इस पत्रकार के खुलासे से बेनकाब हुआ पाकिस्तान, आप भी पढ़ें
Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack: इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण …
Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack
- भारत ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए।
- पत्रकार आदिल राजा ने ISI पर हमले का आदेश देने का आरोप लगाया।
- पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया।
Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack: इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, सिंधु जल संधि को स्थगित करना और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश देना शामिल है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
भारत का कहना है कि हमलावर सीमापार से आए थे और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहायक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत के मुताबिक, यह पूरी तरह से सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद का मामला है, जबकि पाकिस्तान सरकार ने हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
इस बीच पाकिस्तान के ही एक प्रमुख पत्रकार आदिल राजा ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा करते हुए अपनी ही सरकार और सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या कहा पत्रकार आदिल राजा ने?
Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack: पत्रकार आदिल राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने खुफिया एजेंसी ISI को पहलगाम हमले को अंजाम देने का निर्देश दिया था। आदिल ने लिखा, “पाकिस्तानी खुफिया समुदाय के वरिष्ठ सूत्रों ने पुष्टि की है कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ISI को IOK (इंडियन ओक्युपाइड कश्मीर) में हमले का आदेश दिया था।”
उन्होंने यह भी माना कि इस खुलासे के चलते उन्हें भारत का समर्थक कहा जा सकता है, लेकिन यह तथ्य छिपाया नहीं जाना चाहिए। उसने आगे लिखा, “मुझे पता है कि इस तरह की जानकारी देने पर मुझे भारतीय एजेंट करार दिया जा सकता है, लेकिन सच्चाई यही है।”
आदिल राजा ने आगे सवाल उठाया कि इस पूरे मामले में जवाबदेही किसकी है और क्या ऐसे व्यक्ति को सेना के शीर्ष पद पर बने रहना चाहिए। उन्होंने लिखा, “हमें जरूरत है कि ऐसे लोगों को नेतृत्व से हटाया जाए जिनकी मानसिक स्थिरता पर संदेह हो। बड़ी सेनाओं का नेतृत्व स्थिर सोच वाले लोगों के हाथ में होना चाहिए।”
🚨Senior sources within the Pakistani intelligence community have confirmed that Army Chief General Asim Munir ordered the ISI to execute the IOK incident at #Pahalgam.
I know this information will label us as Indian agents, but it is a fact.
Who will hold Asim Munir…— Adil Raja (@soldierspeaks) April 24, 2025
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दबाव
Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack: आदिल राजा के इस खुलासे ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। यदि उनका दावा सही साबित होता है, तो यह पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर गंभीर असर डाल सकता है, खासकर तब जब भारत पहले ही इस हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका के प्रमाण प्रस्तुत कर चुका है। पाकिस्तान सरकार की ओर से फिलहाल इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Asif Munir is the mastermind of the Pahalgam attack, Pakistani journalist Adil Raja made a big revelation
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm