अफगानिस्तान के धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत

अफगानिस्तान के धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत

अफगानिस्तान के धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत
Modified Date: November 30, 2022 / 04:49 pm IST
Published Date: November 30, 2022 4:49 pm IST

काबुल, 30 नवंबर (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्कूल में बुधवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि उत्तरी समंगान प्रांत की राजधानी ऐबक में हुए इस बम धमाके में कई अन्य घायल हो गए।

किसी ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में