Hathras Crime News/Image Credit: File
Hathras Crime News: हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कोतवली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मकान से पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दंपति की पहचान शम्सुद्दीन (58) और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम (55) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि शम्सुद्दीन करीब 20 साल पहले फ़ौज से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्होंने दो निकाह किए थे। उनकी पहली बीवी हाथरस के बालापट्टी मोहल्ले की सद्दो बेगम थीं, जबकि उनका दूसरा निकाह आगरा की रहने वाली सीमा से हुआ था।
पुलिस के अनुसार शम्सुद्दीन की दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती थीं और वह भी बारी-बारी दोनों के पास रहा करते थे। पुलिस ने कहा कि शनिवार रात वह अपनी पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ आगरा बाई पास रोड पर ताज बॉडी मेकर के नजदीक स्थित मकान में सोए थे तभी यह घटना हुई।
Hathras Crime News: पुलिस ने बताया कि घटना का पता लोगों को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय लगा जब घर का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा खोले जाने वहां दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, प्रथमदृष्ट्या किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-