मोगादिशु, 22 अप्रैल (एपी) सोमालिया के सैनिकों ने शनिवार तड़के देश के एक दूरदराज इलाके में जिहादी लड़ाकों के हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अल-शबाब के कम से कम 18 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जनरल मोहम्मद अहमद तारदीशो ने कहा कि मसागवे शहर के पास लड़ाई में कम से कम तीन नागरिक भी मारे गये। मसागवे गलगाडुड के मध्य क्षेत्र में स्थित है और वहां सैन्य ठिकाना भी है।
निवासी यूसुफ शेख ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमले के दौरान आतंकवादियों ने सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया, हथियारों को जब्त कर लिया और युद्ध में इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों को जला दिया।
उन्होंने कहा, “सुबह का समय था और जिहादियों (अल-शबाब) ने सैन्य ठिकाने सहित पूरे शहर को नियंत्रण में ले लिया तथा सरकारी बलों को शहर से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।”
शेख ने कहा कि हमले में कई लोग मारे गए और अन्य लापता हैं।
‘अल-शबाब’ आतंकी समूह ‘अल-कायदा’ संगठन से संबद्ध है और राजधानी मोगादिशु में सोमाली संघीय सरकार का विरोधी है।
एपी जितेंद्र दिलीप
दिलीप