सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 82 लोगों की मौत, कई लापता
सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 82 लोगों की मौत, कई लापता
काहिरा, 16 सितंबर (एपी) सूडान के एक दूरदराज इलाके में सोने की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।
बचावकर्मी बुधवार को सीमित उपकरणों के साथ लापता लोगों की तलाश करने में जुटे रहे।
हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। यह इलाका अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के नियंत्रण में है, जो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया कक्ष के सदस्य सुलेमान अबू हमीदा ने बताया कि बचावकर्मियों ने बुधवार शाम तक 82 शव बाहर निकाल लिए थे।
उन्होंने कहा, ‘‘दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।’’
एपी प्रचेता पारुल
पारुल

Facebook


