पश्चिमी तट पर इजराइली छापे के दौरान कम से कम छह फलस्तीनी मारे गये

पश्चिमी तट पर इजराइली छापे के दौरान कम से कम छह फलस्तीनी मारे गये

पश्चिमी तट पर इजराइली छापे के दौरान कम से कम छह फलस्तीनी मारे गये
Modified Date: March 7, 2023 / 10:25 pm IST
Published Date: March 7, 2023 10:25 pm IST

यरूशलम, सात मार्च (एपी) पश्चिम तट के जेनिन शहर में मंगलवार को इजराइली सेना के हमले के बाद झड़प में कम से कम छह फलस्तीनियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इजराइली सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जेनिन पहुंची जिनपर पिछले सप्ताह पश्चिमी तट के हवारा में दो इजराइली भाइयों की हत्या में शामिल रहने का संदेह है।

सेना ने यह भी कहा कि इसी कारण को लेकर वह नैबुलस केसमीप भी कार्रवाई कर रही है।

सशस्त्र संगठन जेनिन ब्रिगेड ने कहा है कि उसके आतंकवादी इजराइली सैनिकों पर गोलियां चला रहे हैं और विस्फोटक फेंक रहे हैं।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 10 अन्य घायल हो गये।

एपी राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में