इजराइली सेना के छापे में कम से कम तीन फलस्तीनियों की मौत

इजराइली सेना के छापे में कम से कम तीन फलस्तीनियों की मौत

इजराइली सेना के छापे में कम से कम तीन फलस्तीनियों की मौत
Modified Date: March 9, 2023 / 01:47 pm IST
Published Date: March 9, 2023 1:47 pm IST

यरूशलम, नौ मार्च (एपी) वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की गोलीबारी में कम से कम तीन फलस्तीनी उग्रवादी मारे गए।

इजराइली पुलिस ने बताया कि सेना के जवानों ने पास के इलाके में इजराइली सैनिकों पर हुए हमलों में वांछित आरोपियों की तलाश में जाबा गांव में छापा मारा।

पुलिस के मुताबिक, छापे के दौरान संदिग्धों ने इजराइली जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इजराइली जवानों ने गोलीबारी का माकूल जवाद दिया, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए। ये तीनों उग्रवादी इस्लामिक जिहाद संगठन के सदस्य थे।

पुलिस के मुताबिक, इजराइली जवानों ने फलस्तीनी उग्रवादियों के पास से बरामद राइफल, बंदूकों, गोला-बारूद व अन्य सामग्री की तस्वीरें जारी कीं।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली सैनिकों ने एक सैन्य अभियान के दौरान फलस्तीनियों पर गोली चलाई, जिसमें सुफिया फकूरी (26), नायफ मलायशा (25) और अहमद फशाफशा (22) की मौत हो गई।

जाबा स्थित इस्लामिक जिहाद संगठन ने कहा कि उसने अपने कमांडर फकूरी की मौत के बाद इजराइली सैनिकों पर गोली चलाई और विस्फोटक फेंके। संगठन ने सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान एक इजराइली ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया।

एपी पारुल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में