बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण करने के बाद हत्या की

Ads

बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण करने के बाद हत्या की

  •  
  • Publish Date - July 15, 2022 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

इस्लामाबाद/कराची, 14 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान सूबे में सक्रिय आतंकवादियों ने सेना के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का शव बृहस्पतिवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक राजमार्ग पर मिला।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने पाकिस्तानी सेना के कर्नल लइक बेग मिर्जा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका ने इस संगठन को 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

कर्नल मिर्जा मंगलवार को अपने परिवार के साथ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थित जियारत शहर से यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें अगवा कर लिया। हालांकि, आतंकवादियों ने कर्नल मिर्जा के परिवार के सदस्यों को कोई क्षति नहीं पहुंचाई।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

भाषा रवि कांत अविनाश धीरज

धीरज