बांग्लादेश : पुलिस ने सरकारी वाहनों पर संभावित हमलों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया

बांग्लादेश : पुलिस ने सरकारी वाहनों पर संभावित हमलों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया

बांग्लादेश : पुलिस ने सरकारी वाहनों पर संभावित हमलों के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया
Modified Date: August 2, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: August 2, 2026 9:59 pm IST

ढाका, दो अगस्त (भाषा) बांग्लादेश पुलिस ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गाड़ियों पर संभावित आतंकवादी या चरमपंथी हमलों की खुफिया रिपोर्ट के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया है।

अभियान नियंत्रण शाखा (ओसीबी) ने शनिवार को एक आंतरिक निर्देश जारी किया। लेकिन, इसमें खतरे के स्रोत की जानकारी नहीं दी गई है।

यह आदेश पांच अगस्त, 2024 को छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने की दूसरी बरसी से पहले जारी किया गया है।

बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय में पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस इकाइयों ने संभावित हमलों के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ओसीबी के निर्देश के अनुसार, पुलिस इकाइयों ने पूरे बांग्लादेश में पुलिस की गाड़ियों – जिनमें जीप, ट्रक और बसें शामिल हैं – को निशाना बनाकर होने वाले संभावित हमलों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी लागू की है।’’

आधिकारिक निर्देश के अनुसार, पुलिस से कहा गया कि वे सरकारी गाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया कि कुछ समय के लिए रोकी गई गाड़ियों को सुरक्षित जगहों पर और लगातार निगरानी में रखा जाना चाहिए।

अधिकारी ने निर्देशों के हवाले से बताया, ‘‘ किसी भी सरकारी गाड़ी को बिना निगरानी रखे छोड़ा नहीं जाना चाहिए… यहां तक ​​कि पुलिस थानों के भीतर भी।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में