बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने 12 मार्च को नयी संसद का पहला सत्र आहूत किया

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने 12 मार्च को नयी संसद का पहला सत्र आहूत किया

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने 12 मार्च को नयी संसद का पहला सत्र आहूत किया
Modified Date: February 23, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: February 23, 2026 9:59 pm IST

ढाका, 23 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 13वीं संसद का पहला सत्र 12 मार्च को आहूत करने की सोमवार को घोषणा की।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण आम चुनावों में जीत हासिल करने के लगभग एक महीने बाद यह सत्र आयोजित होगा।

संसद के एक बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 72(1) के तहत उन्हें प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए सत्र का आह्वान किया है।’

इसमें कहा गया कि नयी संसद के पहले सत्र की पहली बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी।

बीएनपी दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आई है और धुर दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल है।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के मंत्रिमंडल में गृह मंत्री और बीएनपी के प्रवक्ता सलाहुद्दीन अहमद ने पूर्व में कहा था कि सत्र में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। संसदीय चुनावों के पांच दिन बाद, 17 फरवरी को बीएनपी ने सरकार बनाई थी।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में