Avimukteshwaranand Latest News: ‘गुरु गड़बड़ निकल जाए तो..’ महिला को देखकर अचानक ऐसी बातें क्यों कहने लगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? देखिए ये पूरा वीडियो

'गुरु गड़बड़ निकल जाए तो..' महिला को देखकर अचानक ऐसी बातें क्यों कहने लगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? Avimukteshwaranand Latest News

Avimukteshwaranand Latest News: ‘गुरु गड़बड़ निकल जाए तो..’ महिला को देखकर अचानक ऐसी बातें क्यों कहने लगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? देखिए ये पूरा वीडियो
Modified Date: February 24, 2026 / 12:19 am IST
Published Date: February 23, 2026 10:12 pm IST

प्रयागराज। Avimukteshwaranand Latest News: बच्चों से कथित यौन शोषण के मामले में दर्ज FIR के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस की एक टीम ने हरदोई पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, दूसरी टीम सोमवार दोपहर वाराणसी पहुंची। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

Avimukteshwaranand Latest News: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले। इधर, सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। जहां भाजपा सरकार नहीं, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए।

देखें ये पूरा वीडियो

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।