बांग्लादेशी नागरिक पर लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका लाने की साजिश रचने का आरोप
बांग्लादेशी नागरिक पर लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका लाने की साजिश रचने का आरोप
(योषिता सिंह)
न्यूयॉर्क, 14 अप्रैल (भाषा) सेंट्रल अमेरिका के रास्ते कई लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका लाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को ब्राजील से प्रत्यर्पित किया गया है।
सैफ उल इस्लाम (39) को टेक्सास के लारेडो में सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
टेक्सास के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में एक अभ्यारोपण में इस्लाम पर एक व्यक्ति को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका लाने की साज़िश रचने और वित्तीय लाभ के लिए लोगों को सेंट्रल अमेरिका के रास्ते अमेरिका लाने के कई मामलों में आरोप लगाया गया है।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, इस्लाम ने एक व्यापक मानव तस्करी अभियान में भाग लिया और साओ पाउलो, ब्राजील और दक्षिण अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और मैक्सिको के अन्य स्थानों से व्यक्तियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाकर अन्य तस्करों की सहायता की ताकि वे अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर सकें।
लोगों को दक्षिणी सीमा पर लाया गया और उन्हें रियो ग्रांडे नदी को पार करके या सीमा की बाड़ को फांदकर अमेरिका में प्रवेश करने को कहा गया।
उसे कम से कम तीन या पांच साल की अनिवार्य कारावास की सजा का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम सजा 15 साल की हो सकती है।
भाषा यासिर अमित
अमित

Facebook


