बेलारूस के राष्ट्रपित ने अमेरिका से संबंध बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत अमेरिकी दूत से वार्ता की

बेलारूस के राष्ट्रपित ने अमेरिका से संबंध बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत अमेरिकी दूत से वार्ता की

बेलारूस के राष्ट्रपित ने अमेरिका से संबंध बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत अमेरिकी दूत से वार्ता की
Modified Date: March 19, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: March 19, 2026 5:20 pm IST

तल्लिन (एस्तोनिया), 19 मार्च (एपी) बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पश्चिमी देशों से संबंध सुधारने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को देश की राजधानी मिंस्क में अमेरिकी दूत से मुलाकात की।

लुकाशेंको ने बेलारूस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जॉन कोआल से मुलाकात की। राष्ट्रपति के प्रेस कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बेल्टा’ ने लुकाशेंको के हवाले से बताया कि मुलाकात के दौरान मिंस्क में अमेरिकी दूतावास का कामकाज सामान्य रूप से फिर शुरू करने पर चर्चा हुई, जिस पर 2022 में रोक लगा दी गई थी।

समाचार एजेंसी के अनुसार इसके अलावा तथाकथित राजनीतिक कैदियों को छोड़ने, पाबंदियों और अन्य आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

पिछले साल दिसंबर में जब अमेरिकी अधिकारियों ने लुकाशेंको से मुलाकात की थी तब अमेरिका ने बेलारूस को कुछ पाबंदियों में छूट दी थी और 123 कैदियों को रिहा करके यूक्रेन और लिथुआनिया भेज दिया था। बेलारूस जुलाई 2024 से सैंकड़ों कैदियों को रिहा कर चुका है। उसके इस प्रयास को पश्चिमी देशों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस का करीबी सहयोगी बेलारूस वर्षों से अलग-थलग पड़ा हुआ है और उस पर कई पाबंदियां लगी हुई हैं। लुकाशेंको लगभग 95 लाख की आबादी वाले बेलारूस की सत्ता पर 30 साल से अधिक समय से काबिज हैं। मानवाधिकारों के उल्लंघन और 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के लिए रूस को अपनी सरजमीं का इस्तेमाल करने की अनुमति देने की वजह से बेलारूस पर पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।

एपी जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में