बाइडन ने अफगानिस्तान में स्थिति को लेकर जॉनसन से बात की

बाइडन ने अफगानिस्तान में स्थिति को लेकर जॉनसन से बात की

बाइडन ने अफगानिस्तान में स्थिति को लेकर जॉनसन से बात की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: August 18, 2021 8:14 am IST

वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात की।

तालिबान के रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लेने के बाद से किसी अन्य विश्व नेता के साथ बाइडन की यह पहली बातचीत है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि सोमवार को हुई बातचीत में बाइडन और जॉनसन ने युद्धग्रस्त देश से अपने देश तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे ‘‘अपने सैन्य और असैन्य कर्मियों की वीरता तथा पेशेवराना अंदाज की तारीफ की।’’

व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेता अफगानिस्तान को भविष्य में मदद और सहयोग देने के बारे में सहयोगी देशों के साथ करीबी समन्वय करने की आवश्यकता पर राजी हुए।

जॉनसन के पास जी-7 समूह की अध्यक्षता है और व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अफगानिस्तान में आगे के कदम पर चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते समूह की ऑनलाइनबैठक बुलाएंगे।

एपी

गोला नेहा

नेहा


लेखक के बारे में