यूएई में फंसीं 90 भारतीय नर्सों को बड़ी कंपनी ने नौकरी देने की पेशकश की

यूएई में फंसीं 90 भारतीय नर्सों को बड़ी कंपनी ने नौकरी देने की पेशकश की

यूएई में फंसीं 90 भारतीय नर्सों को बड़ी कंपनी ने नौकरी देने की पेशकश की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 24, 2021 6:45 pm IST

दुबई, 24 मई (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रसिद्ध स्वास्थ्य देखभाल समूह ने नौकरी घोटाले का शिकार होने के बाद देश में फंसी कम से कम 90 भारतीय नर्सों को नौकरी की पेशकश की है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

यूएई के सबसे बड़े स्वास्थ्य देखभाल समूहों में शुमार वीपीएस हेल्थकेयर ने केरल की नर्सों की परेशानियों के बारे में पता चलने के बाद मदद का हाथ बढ़ाया है। समूह पिछले चार सप्ताह से नर्सों से नौकरी का आवेदन प्राप्त कर रहा है।

वीपीएस हेल्थकेयर के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि समूह ने हाल ही में आयोजित विशेष साक्षात्कार के जरिये योग्य आवेदकों का चयन किया है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में