टिगरिस नदी में नाव पलटी, करीब 100 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा

टिगरिस नदी में नाव पलटी, करीब 100 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा

टिगरिस नदी में नाव पलटी, करीब 100 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 22, 2019 5:38 am IST

इराक। मोसुल शहर के टिगरिस नदी में नाव डूबने से करीब सौ लोगों की मौत हो गई। नौका में दो सौ लोग सवार थे। मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। सभी घूमने के लिए टूरिस्ट आइलैंड जा रहे थे। हादसे में 55 लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों में कम से कम 19 बच्चे और 61 महिलाएं शामिल हैं।

पढ़ें- न्यूजीलैंड के बाद ब्रिटेन में पांच मस्जिदों पर हमला, तोड़फोड़ करने .

हादसे के बाद पर्यटन विभाग का बयान सामने आया है। अफसरों के मुताबिक पर्यटकों को पहले ही बढ़े हुए पानी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। मोसुल बांध के गेट खोल दिये गए थे जिसके चलते जल-स्तर बढ़ गया था।

पढ़ें- चीन के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से 44 की मौत, 90 घायल

अफसरों के मुताबिक नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, कुछ तकनीकी समस्या के कारण नाव हादसे का शिकार हो गई। जिसके चलते हादसा हो गया। सर्च अभियान अब भी जारी है।


लेखक के बारे में