बोदरम(तुक्रिये), 30 अगस्त (एपी) उत्तरी साइप्रस के तट के नजदीक करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका रविवार को डूब गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। तुर्किये की मीडिया ने यह जानकारी दी।
उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने तुर्किये के सरकारी टीआरटी न्यूज चैनल को बताया कि 172 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
एपी धीरज दिलीप
दिलीप