प्रवासियों को ले जा रही नौका डूबी, मची चीख पुकार, 15 लोगों की मौत

लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही नौका सीरिया के पास डूबी, 15 व्यक्तियों की मौत

प्रवासियों को ले जा रही नौका डूबी, मची चीख पुकार, 15 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 22, 2022 11:40 pm IST

दमिश्क, 22 सितंबर (एपी) लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही एक नौका बृहस्पतिवार दोपहर बाद सीरिया के तट के पास पलट गई, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी।

सीरिया के सरकारी टीवी ने सीरियाई बंदरगाह प्राधिकरण के प्रमुख जनरल सामिर कोब्रोसली के हवाले से कहा कि 15 शव बरामद कर लिए गए हैं और आठ लोगों को बचाकर इलाज के लिए तटीय शहर तरतूस में एक अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सीरियाई भूमध्यसागरीय द्वीप अरवाद के निकट जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका पर कितने लोग सवार थे और वे कहां जा रहे थे।


लेखक के बारे में