लंदन, 13 जुलाई (एपी) ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के पीछे ईरान समर्थित एक समूह का हाथ था।
ब्रिटिश सरकार ने इसके साथ ही ‘इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कंपैनियंस ऑफ द राइट’ (आईएमसीआर) पर प्रतिबंध लगा दिया। आईएमसीआर को हरकत अशाब अल-यमीन अल-इस्लामिया के नाम से भी जाना जाता है।
सरकार ने ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
सुरक्षा मंत्री एंजेला ईगल ने एक बयान में कहा कि आईएमसीआर ने ब्रिटेन में सात हमलों की जिम्मेदारी ली है।
उन्होंने कहा, ‘‘आईएमसीआर के पीछे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की कुद्स फोर्स के सदस्य थे, जिन्होंने निश्चित रूप से लगभग पूरे यूरोप में आईएमसीआर के हमलों के लिए निर्देश दिया।’’
कुद्स (यरुशलम) फोर्स, आईआरजीसी की विदेशी अभियानों को अंजाम देने वाली इकाई है।
एपी मनीषा संतोष
संतोष