काहिरा, 13 जुलाई (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने सोमवार को सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया।
हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब ने ‘‘तनाव कम करने के चरण की समाप्ति’’ में यह हवाई हमला किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘इस आक्रमण का जवाब दिया जाएगा और इसे बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा।’’
हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों को खाली कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि यमन के दक्षिण में स्थित सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन कई वर्षों से उत्तर में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
एपी मनीषा अविनाश
अविनाश