Britain PM Iran Airstrikes Decision: ट्रंप हुए निराश… ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात

Britain PM Iran Airstrikes Decision: ट्रंप हुए निराश... ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात

Britain PM Iran Airstrikes Decision: ट्रंप हुए निराश… ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात

Britain PM Iran Airstrikes Decision/Image Source: ANI

Modified Date: March 3, 2026 / 06:43 am IST
Published Date: March 3, 2026 6:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान संकट पर ब्रिटेन का बड़ा फैसला!
  • पीएम बोले- राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर
  • हवाई हमलों से साफ इनकार

लंदन: Britain PM Iran Airstrikes Decision:  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में शामिल नहीं होने के अपने फैसले का सोमवार को बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी लेबर पार्टी सरकार “हवाई हमलों के जरिये सत्ता परिवर्तन” में विश्वास नहीं करती। स्टार्मर ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में “सीमित रक्षात्मक उद्देश्य” के लिए अमेरिकी सेना को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति दी है। उन्होंने संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में सांसदों को संबोधित करते हुए यह बात कही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें इस बात से ‘बहुत निराशा’ हुई कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश सैन्य ठिकानों के उपयोग को लेकर अपना निर्णय बदलने में ‘बहुत अधिक समय’ लिया।

ईरान पर हमलों से ब्रिटेन ने बनाई दूरी! (Keir Starmer Statement)

Britain PM Iran Airstrikes Decision:  स्टार्मर ने कहा, “यह सरकार हवाई हमलों के जरिये सत्ता परिवर्तन में विश्वास नहीं करती।” स्टार्मर ने कहा, ‘ ईरान पर अमेरिका और इजराइल के शुरूआती हमलों में ब्रिटेन शामिल नहीं था। यह निर्णय जानबूझकर लिया गया था। हम मानते हैं कि इस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक समझौता किया जाए, जिसमें ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की अपनी इच्छाओं को छोड़ने पर सहमति जताए और क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाली अपनी गतिविधियां बंद कर दे।’

हम सत्ता परिवर्तन में यकीन नहीं करते- पीएम स्टार्मर (US Israel Airstrikes)

Britain PM Iran Airstrikes Decision:  उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन की अलग अलग सरकारों का यह दीर्घकालिक रुख रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे उस फैसले पर असहमति जताई है, जिसमें हमने प्रारंभिक हमलों में शामिल होने से इनकार किया था, लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि मैं यह तय करूं कि क्या चीज ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित में है। यही मैंने किया है, और मैं इस निर्णय पर कायम हूं।” स्टार्मर किसी कार्रवाई में ब्रिटिश सेनाओं के शामिल होने से पहले बार-बार ‘कानूनी आधार’ और ‘एक व्यावहारिक, सोची-समझी योजना’ की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह इराक पर हुए हमले से मिला एक सबक है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।